मध्यप्रदेश को मिला एमएसईएफसी एक्सीलेंस अवार्ड- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MSEFC Excellence Award -2022 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में शीर्ष स्थान प्राप्त करने के बाद अब प्रदेश को एक अन्य उपलब्धि हासिल हुई है। मध्यप्रदेश के एमएसएमई विभाग (MSME) को केन्द्र सरकार से एमएसएमई के विलंबित भुगतानों के निराकरण के लिये एमएसईएफसी एक्सीलेंस अवार्ड-2022 प्रदान किया गया है। यह अवार्ड सूक्ष्म और लघु उद्यम फेसिलिटेशन कॉउन्सिल को स्ट्रांग रिकवरी प्रोसिजर एवं प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए दिया गया है। एमएसएमई इकाइयों को 30 करोड़ रूपये से अधिक का विलंबित भुगतान करवाने के एवज में मध्यप्रदेश को यह पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री  ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से यह बात कही।

73 वर्षीय आसुदो लछवानी सराहनीय कार्य कर रहे हैं

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि बीएचईएल से रिटायर 73 वर्षीय श्री आसुदो लछवानी जरूरतमंद बच्चों और युवाओं को उनकी शिक्षा पूर्ण करने तथा कॅरियर निर्माण में सहायता उपलब्ध कराने और मार्गदर्शन देने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। भोपाल के संत हिरदाराम नगर के निवासी  लछवानी की जीवन-शैली सादगी से भरी है। उन्होंने अनेक युवाओं को कॅरियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन दिया है। उनके मार्गदर्शन से अनेक डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी के रूप में आज प्रतिष्ठित संस्थाओं में सेवाएँ दे रहे हैं।  लछवानी ने गत 40 वर्ष से अभावग्रस्त बच्चों के शिक्षण के लिए शिक्षण शुल्क और शिक्षण सामग्री जुटाने का कार्य भी किया है। उनके द्वारा किये गये इस नेक कार्य से 7 वर्षों में अब तक 15 युवा सीए, सीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बन चुके हैं। वे वर्तमान में 65 बच्चों को आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रहे हैं।

युवाओं के लिए नि:शुल्क लायब्रेरी खोली

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के समानपुर बफर जोन में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी सीता जमरा ने जनजातीय गाँव में युवाओं के लिए नि:शुल्क लायब्रेरी खोली है। तीन महीने पहले शुरू हुई लायब्रेरी से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह लायब्रेरी सर्व सुविधायुक्त कमरों में नहीं बल्कि वन नाकों और अनुपयोगी कमरों में संचालित हो रही है। आस-पास के गाँवों से युवा इस लायब्रेरी में आकर किताबें पढ़ते हैं। यहाँ पर हर तरह की प्रतियोगी परीक्षा संबंधी किताबें, समाचार-पत्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय विभागों की रिक्तियों संबंधी जानकारी तथा रोजगार निर्माण समाचार-पत्र भी उपलब्ध है। श्री सीता जमरा, वन और वन्य-प्राणियों की सुरक्षा के साथ युवाओं को भी शिक्षित करने का सराहनीय कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन परिक्षेत्र अधिकारी सीता जमरा के नवाचार की सराहना की।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

20 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago