भोपाल-उज्‍जैन ट्रेन में बम विस्‍फोट करने वाले 8 आतंकियों को आज सुनाई जाएगी सजा

लखनऊ की विशेष NIA कोर्ट आज भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन धमाके के दोषी आतंकियों को सजा सुनाएगी। 8 आतंकियों को कोर्ट लाया गया है। NIA कोर्ट में पेश हुए दोषियों से जज ने कहा- फैसला सुनाए जाने से पहले कोई बात कहनी है? इस पर दोषियों ने कहा कि बीते 15 सालों से हम लोग जेल में हैं। इस पर जज ने कहा कि सजा में 15 साल को माइनस कर दिया जाएगा। अब जज कोर्ट रूम में चले गए हैं। इस मामले में सजा पर फैसला 3 बजे तक हो सकता है। थोड़ी देर बाद इनकी सजा पर फैसला सुनाया जाएगा। इन दोषियों में मोहम्मद फैसल, गौस मोहम्मद, अजहर, आतिफ मुजफ्फर, दानिश, मीर हुसैन, आसिफ इकबाल, आतिफ ईरानी शामिल है। यूपी एटीएस ने 7 मार्च, 2017 को इनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनके पास से असलहे और बारूद बरामद हुए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ब्‍लास्‍ट की यह घटना मध्‍य प्रदेश के जबड़ी रेलवे स्‍टेशन के पास की है। धमाके में 9 लोग घायल हो गए थे। 7 मार्च, 2017 को सुबह करीब साढ़े नौ बजे भोपाल उज्‍जैन पैसेंजर ट्रेन में बम विस्‍फोट हुआ था। कुछ समय बाद मध्‍य प्रदेश पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद आतंकी गौस मोहम्‍मद खान को यूपी से पकड़ा गया। इनका एक साथी सैफुल्‍ला लखनऊ के काकोरी में हुई मुठभेड़ में मारा गया था।

पुलिस ने इन सभी आतंकियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। लखनऊ के काकोरी में हुई मुठभेड़ में सैफुल्ला मारा गया था। अन्य आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद हुए थे। इसके बाद मामले की विवेचना NIA ने करते हुए बाकी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 weeks ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago