Categories: देश

सिसोदिया को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश, AAP दफ्तर के आसपास लगी धारा 144

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया। शराब घोटाले के सिलसिले में कल 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन कर रही है। विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली को अलर्ट पर रखा गया है और दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मनीष सिसोदिया को आज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई हिरासत में लेने की मांग करेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोपाल राय ने भाजपा पर बोला हमला

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई और अडानी से यारी जारी है यह सवाल उठाता है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। यह सारे मंत्रियों को गिरफ्तार कर लें उसके बाद भी सरकार और लड़ाई भी चलेगी। वह बताएं कि उन्होंने छापे किए उसमें क्या मिला?

राजनीतिक दबाव में CBI ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि सीबीआई ने राजनीतिक दबाव में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। आप सुप्रीमो ट्वीट कर कहा, ”मुझे बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी।”

मोदी की सरकार का कायरतापूर्ण है ये: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, ”मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना मोदी की सरकार का कायरतापूर्ण परिचय है, ये उनकी कायरतापूर्ण कार्रवाई है और दूसरी तरफ मोदी जी के मित्र अडानी है जिन्होंने लाखों-करोड़ का घोटाला किया लेकिन उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।” संजय सिंह ने आगे कहा, ”मैं PM से पूछना चाहता हूं कि आप अपने मुंह से अडानी का नाम क्यों नहीं लेते?आपके पास हिम्मत नहीं कि आप अडानी के खिलाफ कार्रवाई कर सकें। उनकी सरकार अडानी की नौकर है और हम उनसे नहीं डरते हैं। आपको जितना जेल में डालना हो डालिए लेकिन आपके भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे।”

चंडीगढ़, भोपाल में आप का प्रदर्शन

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। चंडीगढ़, भोपाल में आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोपाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

भाजपा को किस बात का डर है: आप

आम आदमी पार्टी ने कहा कि कल मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार करने के बाद आज फिर पीएम मोदी ने आप के ऑफिस के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। भाजपा को किस बात का डर है? आप के हाथों अपने अंत का?

आप दफ्तर के आसपास धारा 144 लागू

दिल्ली के आईटीओ लोकेशन में स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के आसपास दिल्ली पुलिस के द्वारा धारा 144 लगाई गई है। वहीं, सेंट्रल दिल्ली के आसपास अर्ध सैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।

दोपहर दो बजे के बाद कोर्ट में पेश होंगे सिसोदिया

मनीष सिसोदिया को आज दोपहर दो बजे के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी कोर्ट में पेश किया जा सकता है। कानून व्यवस्था को देखते हुए ऐसा किया जा सकता है।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago