Categories: विदेश

ऑस्ट्रेलिया में अब भारतीय दूतावास पर हमला, फहराए गए खालिस्तानी झंडे

खालिस्तानी समर्थक समूहों द्वारा भारतीय प्रतिष्ठानों पर हमले जारी हैं। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के मंदिरों में तोड़फोड़ के बाद अब ब्रिस्बेन स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया गया और खालिस्तानी झंडे फहराए गए। क्वींसलैंड के ब्रिस्बेन में स्थित भारत की वाणिज्य दूत अर्चना सिंह ने 22 फरवरी 2023 को कार्यालय में खालिस्तान का झंडा लगा हुआ पाया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ पोर्टल के अनुसार, ब्रिस्बेन के टारिंगा उपनगर के स्वान रोड पर स्थित भारत के मानद वाणिज्य दूतावास को 21 फरवरी 2023 की रात खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया गया था। इस मामले में भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

सूचना मिलने के तुरंत बाद क्वींसलैंड पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर झंडे को जब्त कर लिया। इसके साथ ही इलाके में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। मानद कौंसुल अर्चना सिंह ने बताया, “पुलिस हमें सुरक्षित रखने के लिए क्षेत्र की निगरानी कर रही है। हमें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है।”

यह घटना विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने के बाद हुई है। अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर ने वहाँ के भारतीय समुदाय को लक्षित करने वाली ‘कट्टरपंथी गतिविधियों’ के खिलाफ सतर्कता की आवश्यकता पर जोर दिए जाने की बात कही थी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो  में बीजेपी और कांग्रेस  शासन ने भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों का नरसंहार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है, “बीजेपी और कांग्रेस शासन ने भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों का नरसंहार किया है। कांग्रेस ने नवंबर 1984 में सिखों का नरसंहार किया था। भाजपा के हाथ 1992 की बाबरी मस्जिद से लेकर 2002 के गुजरात दंगों तक में मुस्लिमों के खून से लथपथ हैं।”


ऑस्ट्रेलिया में हिंदू लगातार खालिस्तानियों के निशाने पर ,3 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ 

बता दें कि पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के हिंदू मंदिरों में हुई तोड़फोड़ की गई थी। इसके बाद ब्रिस्बेन में स्थित एक हिंदू मंदिर को धमकी दी गई थी कि यदि वे महाशिवरात्रि मनाना चाहते हैं तो उन्हें खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करनी होगीऑस्ट्रेलिया में हिंदू लगातार खालिस्तानियों के निशाने पर रहा है। जनवरी 2023 में 20 दिनों के भीतर ही खालिस्तानियों ने 3 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ करते हुए देश विरोधी और खलिस्तान के समर्थन में नारे लिख दिए थे।

खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर में पहला हमला 12 जनवरी को किया था। यह हमला मेलबर्न के BAPS स्वामीनारायण मंदिर में हुआ था। मंदिर में तोड़फोड़ करने के बाद खालिस्तानियों ने मंदिर की दीवार पर ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’, ‘मोदी हिटलर है’ और ‘भिंडरावाले जिंदाबाद’ जैसे नारे लिखे थे।

इसके बाद खालिस्तानियों ने 16 जनवरी 2023 को मेलबर्न के ही कैरम डाउन्स में स्थित ऐतिहासिक श्री शिव विष्णु मंदिर (Shri Shiva Vishnu Temple) पर हमला किया था। तोड़फोड़ के बाद, मंदिर की दीवारों पर ‘टारगेट मोदी (मोदी को बनाओ निशाना)’, ‘मोदी हिटलर’ और ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लिखे गए थे।

वहीं, तीसरा हमला मेलबर्न के ही अल्बर्ट पार्क इलाके में स्थित श्रीश्री राधा बल्लभ मंदिर में 22 जनवरी 2023 को हमला हुआ। इस मंदिर को इस्कॉन मंदिर भी कहा जाता है। हमले के बाद, मंदिर की दीवारों में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’, ‘हिन्दुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लिखे गए। इसके अलावा, खालिस्तानी आतंकी भिंडरवाले को शहीद बताते हुए भी नारा लिखा गया।

nobleexpress

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago