Categories: देश

जानिए कौन है अमृतपाल सिंह ? थाने पर हमला कर साथी को रिहा कराया, अमित शाह को भी दी धमकी

पंजाब में खालिस्तानी आंदोलन को फिर से भड़का रहा अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) ने बृहस्पतिवार को अपनी ताकत सरकार को दिखाई।अमृतपाल ने पंजाब के अजनाला में गुरुवार को खालिस्तानी समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ ने खूब बवाल मचाया। दो साथियों की गिरफ्तारी पर संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ तलवार, लाठी और डंडों के साथ पुलिस थाने पर हमला बोल दिया। बवाली पांच घंटे तक थाने पर कब्जा किए रहे। उपद्रव में छह पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। पुलिस अधिकारियों ने वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल (Waris Punjab De Chief Amritpal Singh) के साथ मीटिंग की तो एक घंटे में अपने समर्थकों की रिहाई नहीं होने पर परिणाम भुगतने की खुली चुनौती दे दी। इसके बाद पंजाब सरकार बैकफुट पर आ गई और उसके साथी लवप्रीत उर्फ तूफान सिंह व अन्य समर्थकों को रिहा करने की घोषणा कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानिए कौन है अमृतपाल सिंह 

बता दें पंजाब के अमृतसर जिले में जल्लूपुर खेड़ा में साल 1993 में अमृतपाल सिंह का जन्म हुआ। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद साल 2012 में अमृतपाल काम के सिलसिले में दुबई चला गया। दुबई में वह ट्रांसपोर्ट बिजनेस का काम करने लगा। पिछले साल फरवरी में दीप सिद्धू की मौत के बाद ‘वारिस पंजाब दे’ को संभालने के लिए अमृतपाल वापस पंजाब लौट आया। वह पंजाब के युवाओं को ड्रग्स के जाल से मुक्त करवाने के दावों के साथ युवाओं को अपने साथ जोड़ रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह को भी धमकी दे चुका है अमृतपाल

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी धमकी दे चुका है। अमृतपाल ने रविवार को पंजाब के मोगा जिले के बुधसिंह वाला गांव में कहा था कि इंदिरा ने भी दबाने की कोशिश की थी, क्या हश्र हुआ? अब अमित शाह अपनी इच्छा पूरी कर के देख लें। अमृतपाल पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू की बरसी में आया था।

https://twitter.com/MrSinha_/status/1627627102249054208?s=20

देश में सेक्युलर सरकार है तो ऐसे बयान देने वालों पर एक्शन क्यों नहीं लेते अमितशाह

अमित शाह ने कुछ दिन पहले कहा था कि पंजाब में खालिस्तान समर्थकों पर हमारी नजर है। अमृतपाल से शाह के बयान को लेकर सवाल किया गया था। इस पर अमृतपाल ने कहाकि शाह को कह दो कि पंजाब का बच्चाबच्चा खालिस्तान की बात करता है। जो करना है कर ले। हम अपना राज मांग रहे हैंकिसी दूसरे का नहीं। 500 साल से हमारे पूर्वजों ने इस धरती पर अपना खून बहाया है। कुर्बानी देने वाले इतने लोग हैं कि हम उंगलियों पर गिना नहीं सकते। इस धरती के दावेदार हम हैं। इस दावे से हमें कोई पीछे नहीं हटा सकता। न इंदिरा हटा सकी थी और न ही मोदी या अमित शाह हटा सकता है। दुनिया भर की फौजें आ जाएं, हम मरते मर जाएंगे, लेकिन अपना दावा नहीं छोड़ेंगे। उसने हिन्दू राष्ट्र की माँग करने वालों पर कार्रवाई की माँग भी की। कहा कि देश में सेक्युलर सरकार है तो ऐसे बयान देने वालों पर एक्शन क्यों नहीं लिया जाता। साथ ही खालिस्तान की माँग का विरोध करने वालों को चुनौती देते हुए कहा कि ‘जो करना है कर लें’।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 days ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 month ago