मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश को मेलों और उत्सवों को बढ़ावा देने वाला सर्वश्रेष्ठ राज्य और ‘प्रचार-प्रसार के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य’ के अवॉर्ड से नवाजा गया

भोपाल। मध्य प्रदेश ने एक बार फिर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों में शानदार प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को मुंबई में आयोजित 8वें “ट्रैवल एंड हॉस्पिटेलिटी अवार्ड्स 2025” में मध्य प्रदेश को ‘मेलों और उत्सवों को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ राज्य’ और ‘प्रचार-प्रसार के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य’ के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर प्रमुख सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री. शिव शेखर शुक्ला ने कहा की “मध्य प्रदेश के मेले और उत्सव सिर्फ आयोजन नहीं हैं, बल्कि वे हमारे इतिहास, परंपराओं और जनमानस की भावनाओं का उत्सव हैं। हमारा प्रयास है कि मध्य प्रदेश को विश्व के प्रमुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों में स्थापित किया जाए।”

गौरतलब है की यह पुरस्कार मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है, जिनमें खजुराहो नृत्य महोत्सव, तानसेन समारोह, उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत समारोह, लोकरंग महोत्सव, अखिल भारतीय कालिदास समारोह आदि शामिल है। साथ ही, गांधी सागर, चंदेरी और हनवंतिया में संचालित लक्जरी टेंट सिटीज और अन्य प्रचार अभियानों ने राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में एक अग्रणी स्थान दिलाया है।

मध्य प्रदेश को यह सम्मान यात्रा और पर्यटन उद्योग में सर्वश्रेष्ठ प्रचार-प्रसार अभियानों की प्रभावशीलता, मीडिया रणनीति, रचनात्मकता और तकनीक संचार में उत्कृष्टता के लिए भी प्रदान किया गया। इस दोहरे सम्मान के साथ, मध्य प्रदेश पर्यटन अपनी योजनाओं को और मजबूती से आगे बढ़ाएगा, जिससे न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य का नाम और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago