मध्यप्रदेश

दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का हुआ शुभारंभ, आगंतुकों को पसंद आ रही मध्य प्रदेश की पुस्तकें

दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार को विश्व पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया । 1 फरवरी से 9 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, पुरातत्व विभाग और स्वराज संस्थान द्वारा पुस्तकों और प्रकाशनों को भी विक्रय हेतु उपलब्ध किया जा रहा है। इस मौके पर पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के प्रमुख सचिव एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि इस पुस्तक मेले में मध्य प्रदेश की सहभागिता से प्रदेश की समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों के माध्यम से पाठकों को प्रदेश के पर्यटक केंद्र, सांस्कृतिक, और ऐतिहासिक धरोहरों की गहरी जानकारी मिलेगी, जिससे भविष्य में मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विश्व पुस्तक मेला में मध्य प्रदेश की स्टॉल पर विभिन्न विभागों की कई अनूठी और दुर्लभ पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्हें पाठक और शोधार्थी काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें इस विश्व पुस्तक मेला से प्रदेश के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। साथ ही, इन पुस्तकों के माध्यम से पर्यटक मध्य प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में और जानेंगे, जिससे पर्यटन क्षेत्र को भी फायदा होगा। ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से जुड़ी पुस्तकों के अलावा, राज्य के प्रसिद्ध साहित्यकारों की रचनाएं भी विश्व पुस्तक मेला की मध्य प्रदेश की स्टॉल पर उपलब्ध है । यहाँ खासतौर पर वन्यजीव अभ्यारण्य, उज्जैन, बुंदेलखंड, सतपुड़ा, भोपाल, इंदौर, दमोह जैसे पर्यटक गंतव्यों से जुडी पुस्तकें एवं मध्यप्रदेश पर्यटक मैप भी उपलब्ध है।

nobleexpress

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago