देश

ममता बनर्जी का आरोप : दंगाई न हिंदू हैं और न ही मुसलमान ये सिर्फ भाजपा के गुंडे हैं

दीघा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के खेजुरी में रैली करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, वाम ( LEFT ) और राम ( BJP ) ने हमारे खिलाफ हाथ मिला लिया है।  ममता बनर्जी ने  कहा कि  यह किस प्रकार का धर्म है? ये लोग हिन्दू धर्म को दूषित कर रहे हैं।  मेरा मानना ​​है कि वे न तो हिंदू हैं और न ही मुसलमान हैं, जो हथियार और बंदूकें लेकर चलते हैं और इंसानों को मारते हैं और घरों में आग लगाते हैं वे न हिंदू हैं और न ही मुसलमान…. ये सिर्फ भाजपा के गुंडे हैं।

राम के नाम पर हिंदुओं को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है

राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में अन्य धार्मिक हिंदू त्योहार भी होते हैं लेकिन कभी गुंडागर्दी नहीं हुई। राम के नाम पर हिंदुओं को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, मैं भी हिंदू हूं, लेकिन स्वामी विवेकानंद जैसी हिंदू हूं, राम कृष्ण जैसी हिंदू हूं, दुर्गा पूजा  करने वाली हिंदू हूं, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने वाली हिंदू हूं।

दंगे बंगाल की संस्कृति नहीं

ममता बनर्जी ने कहा कि वह ( बीजेपी) लोग समझते नहीं हैं, बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते। दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं है। हम दंगा नहीं करते हैं, आम लोग दंगा नहीं करते हैं।जब भाजपा अपने दम पर ऐसा नहीं कर पाती है तो वह दंगा भड़काने के लिए वे किराए के लोगों को बाहर से लोगों को लाती है। ममता बनर्जी ने रामनवमी की शोभायात्रा में एक युवक के हथियार लहराने पर यह बात कही।

भाजपा वाले कहीं भी दंगा करा सकते हैं

ममता बनर्जी ने हावड़ा और हुगली हिंसा को लेकर कहा कि मुझे हर समय अलर्ट रहना पड़ता है। भाजपा वाले कहीं पर भी दंगा करा सकते हैं। क्या भगवान राम ने जूलूस में हथियार लाने के लिए कहा था। यह एक आपराधिक हिंसा है। हम हिंसा नहीं करते हैं। बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते हैं। ममता बनर्जी ने इससे पहले कहा था कि रामनवमी पर हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ है।

वामपंथियों की राह पर भाजपा

ममता बनर्जी ने कहा कि वामपंथी भी पहले ऐसा करते थे। क्या आप लोग वामपंथियों की ज्यादतियों को भूल गए हैं? नंदीग्राम, खेजुरी, कोलाघाट, तामलुक में क्या हुआ, क्या आप भूल गए? सीपीआई (एम) बड़े बड़े दावे करती थी, आज भाजपा भी सीपीआई (एम) से सीखकर उसी की राह पर है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago