भोपाल

आयुर्वेद के क्षेत्र में संस्कारी महाविद्यालय है मानसरोवर : आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे

भोपाल । मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के भव्य दीक्षारंभ कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे जी ने आयुर्वेद के क्षेत्र में मानसरोवर ग्रुप के महाविद्यालयों को संस्कारी महाविद्यालय बताते हुए कहा कि यहां प्रेम, स्नेह और संस्कार के साथ आपको आगे बढ़ने का रास्ता भी मिलेगा। नव प्रवेश विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि यदि आप सेवा भाव से आयुर्वेद को अपनाएंगे तो आपके लिए इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं।
दीक्षारंभ के दूसरे दिन उद्घाटन सत्र में विद्यार्थियों को मार्गदर्शित करते हुए मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मध्य प्रदेश के आयुष मंत्री पहली बार किसी निजी विश्वविद्यालय में पधारे हैं, और वह मानसरोवर विश्वविद्यालय है। उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद का मंच कितना बड़ा है यह आपको दीक्षारंभ कार्यक्रम के माध्यम से देखने को मिल रहा होगा। और यहां लगातार 10 दिनों तक विषय विशेषज्ञ इस बात से आपको रूबरू कराएंगे। इसी क्रम में मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी की चांसलर श्रीमती मंजुला तिवारी ने नवप्रवेशित 300 विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।
द्वितीय दिवस के प्रमुख वक्ता गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय के एमडी डॉ. हिमांशु एस तिवारी ने ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च और डेवलपमेंट विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आज भी दवा निर्माण के क्षेत्र में जड़ी बूटियों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी क्रम में वक्ता लूपिन फार्मेसी के एक्स वाइस प्रेसिडेंट के.सी शर्मा ने आयुर्वेद के क्षेत्र में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, दवाई बनाने के लिए रा मटेरियल के बारे में विस्तार से बताया।
द्वितीय सत्र के अंतिम सप्ताह मुस्कान ग्रुप के अंगदान देहदान प्रभारी संदीपन आर्य ने अंगदान को पुनर्जीवन का आधार बताते हुए कहा कि अंगदान और देहदान समाज में परोपकार का भाव विकसित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने अंतर्मन के व्यवहार को व्यवहारिक जीवन में लाना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डीन फैकेल्टी ऑफ़ आयुर्वेदा मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी डॉ. बाबुल ताम्रकर, श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक रिसर्च के प्राचार्य डॉ. भारत चौरागड़े, मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के प्राचार्य डॉ. अनुराग सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago