भोपाल । महापौर मालती राय ने मंगलवार को नगर निगम की बैठक के दौरान अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। मंगलवार दोपहर को नगर निगम की बैठक शुरु होने के पश्चात विपक्षी पार्षदों ने नीमच जिले में लगने वाले विंड और सोलर प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की कुर्सी के सामने आकर जोर-जोर से नारेबाजी की और इसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए। तकरीबन आधा घंटा तक कांग्रेसी पार्षदों का हंगामा चलता रहा। इस दौरान दोनों प्रोजेक्ट को बहुमत के आधार पर मंजूरी दे दी गई। आज की बैठक में ऐशबाग स्टेडियम का नाम बदलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। अब इसका नाम भोपाल के पूर्व सांसद और भाजपा नेता रहे स्व. कैलाश सारंग के नाम पर होगा। इसके अलावा दो सड़कों के नाम भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर और शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के नाम पर रखे जाने को मंजूरी मिली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एजेंडे पर चर्चा के बाद महापौर मालती राय का बजट अभिभाषण शुरू हुआ। महापौर ने अपने पहले बजट भाषण में कहा कि मौजूदा वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। आय से ज्यादा खर्च है। उन्होंने मौजूदा वित्तीय स्थिति ठीक नहीं बताई। आय से ज्यादा खर्च बताया। इस कारण परेशानी होने की बात कही। कहा कि इस बार के बजट में आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास किया है। अनावश्यक खर्च पर कटौती की है। पिछले बजट के बारे में भी महापौर ने बताया। उन्होंने 3300 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह बजट 8231 रुपए घाटे का बताया गया है। महापौर ने कहा कि भोपाल में व्यक्तिगत नल कनेक्शन की दिशा में काम कर रहे हैं। भविष्य में इस घोषणा को पूरा करेंगे। स्वच्छता में भोपाल को नंबर-1 बनाएंगे। इसके लिए सबको प्रयास करना होगा। हर पार्षद अपने वार्ड की जिम्मेदारी लें। महापौर ने पार्षदों से कहा कि वह जन्मदिवस, सालगिरह के मौके पर एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी बच्चे की तरह परवरिश करें।
जिनके नाम मकान आवंटित नहीं, उन्हें हटाएंगे
महापौर ने कहा कि पीएम आवास के तहत ऐसे कई मकान हैं, जिनमें आवंटन तो किसी के नाम से हुआ, लेकिन रह कोई और रहा है तो ऐसे लोगों को हटाने का काम पार्षद करें। वे अपने वार्ड की चिंता करें। ताकि सही लोगों को मकान मिल सके। जिनके नाम से मकान का आवंटन हुआ है, वे ही मकान में रहें।
बजट को लेकर यह खास
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…