धर्म/आस्था

Chaitra Navratri 2023: मनोकामना पूरी हुई तो भक्त ने मां के सामने काट दी जीभ

सीधी।  मध्यप्रदेश  के सीधी जिले में एक बुलडोजर ड्राइवर ने मंदिर में पूजा करते हुए देवी मां को अपनी जीभ काटकर  चढ़ा दी। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस मामले के बाद गांव वालों ने मंदिर के बाहर भगत कीर्तन कर देवी मां को मना रहे हैं। इस मामले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर स्वास्थ्य अमले के साथ पुलिस प्रशासन पहुंच गई है। युवक की पत्नी कहा कि उसकी  बुलडोजर चलाने की मन्नते पूरी होने के बाद अपनी जीभ माता देवी को अर्पित की है।पत्नी का मानना है कि माता देवी पति की जीभ जरूर लौटाएंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूरा मामला सिहाबल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिठोली का है। गुरुवार की सुबह मंदिर में माता देवी की पूजा पाठ करने पहुंचे एक युवक ने परिजन और पत्नी के सामने अपनी जीभ काट कर देवी मां के चरणों में चढ़ा दी है। ऐसे में युवक सुबह से ही देवी मंदिर की मूर्ति के सामने पड़ा हुआ है। जब युवक की जीभ वापस नहीं आई तो अब गांव के लोग एकजुट होकर देवी मंदिर में भजन कीर्तन करने लगे। बताया जाता है कि युवक ने अपनी जीभ काटकर सालों पुराने पुराने पीपल के पेड़ के नीचे बैठी देवी की मूर्ति को चढ़ा दी है।
ग्राम बिठोली निवासी अनिल बंसल जो अपने परिजनों के साथ सुबह देवी मंदिर में पूजा पाठ करने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसकी मनोकामना पूरी हुई, इसलिए युवक ने देवी मां को खुश करने के लिए यह खौफनाक कदम उठाया।

जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया और घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया। युवक की पत्नी उर्मिला बंसल ने बताया कि उसकी मन्नत थी अगर बुलडोजर मशीन चलाना सीख जाए तो वह देवी मां को अपनी जीभ काटकर चरणों में चढ़ा देंगे। मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने देवी मां को खुश करने यह अपनी मगनी पूरा किया है। इस मामले के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का भी दावा है कि अगले 24 घंटे के अंदर युवक की जीभ वापस आ जाएगी।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 days ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 month ago