धर्म/आस्था

जितना बड़ा त्योहार उतना बड़ा व्यापार इस कहावत को चरितार्थ करता है दीपावली का त्यौहार

भोपाल।  इस त्यौहार पर सुई से लेकर बीएमडब्ल्यू कर तक की बिक्री होती है , वही हथकरघा कुटीर उद्योग हस्तशिल्प से काम करने वाले छोटे-छोटे मजदूरों को भी रोजगार मिलता है । इस त्यौहार पर बाजारों में काफी चहल-पहल बनी हुई है भोपाल के बाजारों में पुराने शहर में चौक क्षेत्र में लखेरा पूरा श्री रामपुरा सराफा चौक सभी प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की अच्छी खासी चहल पहल भी देखने को मिल रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सामान्य दिनों में जहां 15 से 20000 उपभोक्ता अपनी दैनिक जरूरत की खरीदारी करने के लिए भोपाल के सबसे पुराने प्रमुख बाजार में आते हैं तो दीपावली के त्योहारी सीजन में उनकी संख्या बढ़कर एक लाख तक पहुंच जाती है । दुकानदार भी अपने स्तर पर प्रयास करते हैं कि  उपभोगताओ को उत्तम सेवा प्रदान करें मगर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था पर प्रशासन अगर ध्यान दें तो एक बड़े राजस्व का स्रोत हो सकता है।

पुराने शहर का चौक बाजार सराफा चौक में और सभी बाजारों में त्योहारों की धूम मची हुई है । सराफा बाजार में जितना ग्राम आप सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी का सिक्का मुफ्त पाए मेकिंग चर्जेश में डिस्काउंट विशेष उपहार कूपन द्वारा उपहार की योजनाएं और सराफा एसोसिएशन द्वारा सेल्फी प्वाइंट बाजार की  साज  सज्जा , ग्राहकों का स्वागत करते स्वागतदार इस पूरे त्योहारी सीजन को और अधिक उपभोक्ता फ्रेंडली बना रहे हैं ।  वर्ष भर में होने वाले कुल व्यापार का लगभग 40% व्यापार सिर्फ इस दीपावली के सीजन में एक माह के अंदर होता है जो रोजगार भी देता है और राजस्व भी देता है।

nobleexpress

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago