मध्यप्रदेश

दीपावली एवं छठ पूजा को देखते हुये,स्टेशनों एवं ट्रेनों में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल आगामी त्यौहारों के दौरान संरक्षित एवं सुरक्षित और सुविधायुक्त यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल ने आगामी त्यौहारों जैसे दिवाली एवं छठ पूजा को ध्यान में रखते हुये ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सुद्वढ़ और सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके तहत, आरपीएफ ने मुख्य स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल के अतिरिक्त जवानो की तैनाती की गयी है, साथ ही रेल प्रशासन ने अपील की है कि ज्वलनशील एवं विस्फोटक समाग्री लेकर यात्रा न करें एवं कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो ऑनड्यूटी कर्मचारियों को सूचित करें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई उपाय किए हैं :-

सुरक्षा गश्त – आरपीएफ एवं जीआरपी की टीमें ट्रेनों और स्टेशनों पर गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

सीसीटीवी निगरानी – स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार मॉनेटरिंग करते हुये संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है।

चेकिंग – रेल सुरक्षा बल द्वारा डॉग स्कवॉड एवं मेटल डिटेक्टर के माध्यम से भी स्टेशनों पर चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान रेल अधिनियम की धारा 164 के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।

अपील – रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों से आग्रह करता है कि अपनी व दूसरों की सुरक्षा के लिए पटाखे व ज्वलनशील पदार्थ ट्रेनों में न लाये, अगर वे किसी भी यात्रियों को संदिग्ध वस्तुओं के साथ यात्रा करते देखते है तो तत्काल रेलवे सुरक्षा बल अथवा रेलवे हेल्प लाइन नम्बर 139 पर सूचित करें।

आरपीएफ की यह सख्त सुरक्षा व्यवस्था यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago