भोपाल

मानसरोवर डेंटल कॉलेज ने तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में लगाया जन जागरूकता के लिए कैम्प

भोपाल।मानसरोवर डेंटल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री ने तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में “उमंग नशा मुक्ति केंद्र” के साथ मिलकर जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान चिकित्सा कैंप लगाया गया और तंबाकू से होने वाली बीमारियों से लोगों को अवगत कराया गया।
शिविर के सफल आयोजन हेतु मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सीईडी इंजी. गौरव तिवारी ने डेंटल कॉलेज की टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। शिविर में इस वर्ष की विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की थीम हमें भोजन की आवश्यकता है, तम्बाकू की नहीं- है। इस थीम का उद्देश्य तम्बाकू किसानों के लिए वैकल्पिक फसल उत्पादन और विपणन के अवसरों के बारे में जागरूक करने के साथ ही उन्हें पौष्टिक फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
मानसरोवर डेंटल कॉलेज के डीन गुरुदत्त नायक ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में मरीजों और आम जनों के मुंह एवं दांत की जांच  की गई । चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को मुंह एवं दांत में होने वाली बीमारियों एवं इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। चिकित्सकों ने बताया कि मुंह एवं दांत के उचित देखभाल एवं साफ-सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाले कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। यदि मुंह एवं दांत में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेनी चाहिए ताकि इससे बचा जा सके। साथ ही मरीजों को मुफ्त में टूथपेस्ट और माउथवॉश वितरित किए।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago