शादी से मना किया तो प्रेमी ने लात-घूंसों से पीटा, घंटों पड़ी रही प्रेमिका

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 19 वर्ष की एक लड़की को उसके प्रेमी ने बुरी तरह से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
मामला मऊगंज थाने क्षेत्र का है, जहां लड़की की पिटाई मामले में दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। दोनों आरोपियों से फिलहाल इस मामले में पूछताछ की जा रही युवक लड़की से शादी करके साथ चलने की जिद कर रहा था।लड़की के परिजन मना करने की वजह से उसने शादी करने से मना कर दिया, फिर युवक ने गुस्से में आकर प्रेमिका के साथ जमकर मारपीट की।इस मारपीट का वीडियो उसी के एक साथी ने बना लिया था, अपने दोस्त के मना करने के बावजूद उसने उस वीडियो को वायरल कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, बाकी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।पुलिस को उम्मीद है जल्द ही बाकियों को भी पकड़ लेंगे। वीडियो में साफ दिख रहा है पहले युवक प्रेमिका को जोरदार तमाचा मारता है फिर प्रेमिका को जमीन पर पटक कर जमकर लात और घूंसो से पिटाई कर देता है,मारपीट के दौरान प्रेमिका बेहोश हो गई। काफी देर तक लड़की बेहोशी की हालात में सड़क किनारे पड़ी रही, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज किया।

 

मारपीट करने वाला युवक मऊगंज स्थित ढेरा गांव का निवासी है जबकि युवती अन्य किसी गांव की है।इन दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और लड़के ने लड़की की पिटाई कर दी। मौके पर उपस्थित लोगो ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस युवक और युवती को अपने साथ ले आई।जिसके बाद युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। थाने पहुंची युवती की मां ने किसी तरह की कार्रवाई नही कराई। जिस पर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्यवाही करते हुए युवक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है।

Anand

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago