पीआईबी भोपाल द्वारा अनूपपुर में आयोजित मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ संपन्न

भोपाल। मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ दो तरफा संवाद का बेहतर माध्यम है। सूचनाओं के आदान-प्रदान में ऐसे कार्यक्रमों का बहुत बड़ा योगदान होता है। यह बात कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  रामलाल रौतेल ने पीआईबी भोपाल द्वारा अनूपपुर में आयोजित मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ‘वार्तालाप’ जैसे कार्यक्रम समाज को नई दिशा देने में सहायक हो सकते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सकारात्मक रिपोर्टिंग की भी अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनूपपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी)अभिषेक राजन ने कहा कि यह कार्यशाला एक सार्थक संवाद का जरिया है। उन्होंने कहा कि आप पत्रकारों के माध्यम से हम बहुत सी समस्याओं को हल करने में सफल होते हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के प्रो. विकास सिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत 3.0 के बारे में पत्रकारों को विस्तार से बताया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए  सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना के बारे में भी बताया। श्री सिंह ने स्टार्टअप्स के बारे में खास तौर से हर्बल स्टार्टअप के बारे में भी जानकारी दी।
रेड क्रॉस सोसाइटी भोपाल के सदस्य  विवेक बियाणी ने आयुष्मान भारत योजना पर पत्रकारों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया और पात्रता के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने अनूपपुर जिले में इस योजना के तहत हुए कार्यों का लेखा-जोखा भी पेश किया।
मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक अनूपपुर के प्रबंधक श्री फिदा हुसैन ने सरकार की वित्तीय समावेशन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और मुद्रा योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उपरोक्त योजनाओं के बारे में पत्रकारों के कई सवालों के जवाब भी दिए।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। सुश्री कीर्ति साहू, श्रीमती मीना राठौर, श्रीमती दुर्गा राठौर और श्रीमती तुलसी महोबिया ने अपने अनुभव साझा किए।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अजय उपाध्याय ने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीआईबी, भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने का काम करती है। उन्होंने केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा किए जाने वाले कामकाज के बारे में मीडिया कर्मियों को जानकारी दी।
कार्यशाला को अनूपपुर के जिला जनसंपर्क अधिकारी  अमित श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार राजेश शिवहरे, मनोज द्विवेदी और  राम बाबू चौबे, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, आदर्श दुबे ने भी अपने विचार रखे। वरिष्ठ पत्रकार अजीत मिश्रा ने अपने वक्तव्य में सकारात्मक पत्रकारिता की महत्ता पर जोर दिया।

nobleexpress

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago