भोपाल

मानसरोवर डेंटल कॉलेज और मलेशिया की मणिपाल यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

भोपाल। मानसरोवर डेंटल कॉलेज और मलक्का, मलेशिया की मणिपाल यूनिवर्सिटी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर मणिपाल यूनिवर्सिटी में  किया गया । यह समझौता जहां एक ओर विद्यार्थियों को शिक्षा के दौरान वैश्विक अनुभव प्राप्त करने का साधन प्रदान करेगा। वहीं दूसरी ओर शिक्षकाें को विदेशी शिक्षा पद्धति और डेंटिस्ट्री क्षेत्र की नई तकनीकों से अवगत कराएगा।

मानसरोवर डेंटल कॉलेज के डीन डॉ. गुरूदत्त नायक और मानसरोवर डेंटल कॉलेज के पेडोडॉन्टिक्स विभाग के एचओडी डॉ. मयंक शर्मा ने हस्ताक्षर समारोह में व्यक्तिगत रूप से मनिपाल विश्वविद्यालय का दौरा किया। मणिपाल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर पैट्रिक की पेंग कॉन्ग और दंत चिकित्सा संकाय के डीन प्रोफेसर डॉक्टर अब्दुल राशिद हाजी इस्माइल ने एमयूसीएम की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

डॉ. गुरूदत्त नायक ने बताया कि इस समझौते का उद्देश्य दंत चिकित्सा के क्षेत्र में अकादमिक आदान-प्रदान, अनुसंधान सहयोग और संकाय विकास को बढ़ाना है। डेंटिस्ट्री के फील्ड में ये अंतर्राष्ट्रीय सहयोग छात्रों को सीमाओं से परे अन्वेषण करने और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चीफ एग्जीक्यूटि डायरेक्टर गौरव तिवारी ने बताया कि मानसरोवर डेंटल कॉलेज देश के सर्वश्रेष्ठ निजी कॉलेजों में शुमार है। समूह का प्रयास रहता है कि हम समूह के शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास को केन्द्र में रखते हुए उसे थ्योरी के साथ ज्यादा से ज्यादा नई तकनीकों से रूबरू करा सकें।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago