भोपाल

एम्स में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद, वायरल VIDEO के बाद नर्सिंग स्टाफ ने शुरू की हड़ताल

भोपाल।  राजधानी भोपाल के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल एम्स में  (AIIMS) का नर्सिंग स्टाफ बुधवार रात को धरने पर बैठ गया। नाराज कर्मचारियों ने डॉक्टर्स पर बदतमीजी का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर में एक ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद हुआ था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि डॉक्टर अक्सर कर्मचारियों से बदमतीमी से बात करते हैं। बुधवार को भी ऑपरेशन के दौरान यही हुआ था। स्टाफ का आरोप यह भी है कि विवाद की जानकारी मिलने के बावजूद उपनिदेशक (प्रशासन) कर्नल अजीत कुमार ने भी नर्सिंग स्टाफ को नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ का पक्ष लिए बिना ही कार्रवाई कर दी। अब स्टाफ एम्स निदेशक डॉ. अजय सिंह से मामले में दखल देने की अपील कर रहे हैं।

विवाद का वीडियो हुआ वायरल पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो एम्स के बर्न एंड प्लास्टी विभाग का है। वीडियो में कुछ डॉक्टर नर्सिंग ऑफिसर प्रशांत भाटिया को डाटते हुए  नजर आ रहे हैं। यही नहीं इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर ने पूरे विभाग पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। भाटिया ने आरोप लगाया कि पूरे अस्पताल में सबसे खराब तरीके से मरीजों से बात बर्न एंड प्लास्टिक विभाग के डॉक्टर ही करते हैं।

 

https://x.com/Hemu18/status/1727268703937663137?s=20

← Back

Thank you for your response. ✨

 

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago