भोपाल। एनएचपीसी ने ‘लार्ज स्केल एंटरप्राइज’ श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘द इकोनॉमिक टाइम्स एचआर वर्ल्ड एक्सेप्शनल एम्प्लॉई एक्सपीरियंस अवार्ड 2023 (ईटी एचआर वर्ल्ड ईएक्स अवार्ड्स)’ जीता है। यह पुरस्कार 22 नवंबर, 2023 को बेंगलुरु में ईटी एचआर वर्ल्ड द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यह पुरस्कार एनएचपीसी को अपने कार्मिक केंद्रित मानव संसाधन पहलों को मान्यता देने के लिए प्रदान किया गया है। ये पहलें न केवल कार्मिकों तक ही सीमित हैं, बल्कि उनके परिवारों तक भी विस्तारित हैं। यह पुरस्कार एनएचपीसी की संगठनात्मक संस्कृति के लिए भी एक मान्यता है, जो कठिन भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद अपने कार्मिकों को उनकी सेवा के लिए पोषित कर रही है। साथ ही एनएचपीसी उनकी सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छी देखभाल और सहायता भी प्रदान कर रही है।
एनएचपीसी अपने कार्मिकों के अनुभव से प्रतिस्पर्धी कारोबारी माहौल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। कार्मिकों का यह प्रदर्शन विभिन्न मानव संसाधन पहलों जैसे कार्मिक केंद्रित योजनाओं, कार्मिकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए बहुआयामी पुरस्कार योजना, कौशल उन्नयन, ज्ञानार्जन और विकास पहलों आदि से पोषित हैं।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…