Categories: भोपाल

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और धरोहर संस्था के मध्य हुआ एमओयू

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और धरोहर संस्था के मध्य एमओयू किया गया। एमओयू पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विजय सिंह और धरोहर संस्था से अध्यक्ष सुश्री नीलिमा गुर्जर ने हस्ताक्षर किए।

धरोहर संस्था पिछले 20 वर्षों से अपनी पुरानी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा एवं संरक्षण करने का प्रमुख कार्य कर रही है। संस्था दस्तावेजीकरण, मानचित्रण, भूनिर्माण, संरक्षण अवधारणा योजना आदि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। अभिव्यक्ति के अन्य रूपों के माध्यम से पुस्तिकाएं, शोध पत्रिकाएं एवं वृत्तचित्र पर धरोहर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। धरोहर कार्यक्रमों और शैक्षणिक कार्यशालाओं के माध्यम से समाज के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। वहीं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय शिक्षण, अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं कौशल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय ने कौशल विकास, उद्यमिता, नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। विश्वविद्यालय का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संस्कृति को बढ़ावा देना है। साथ ही विश्वविद्यालय देश-विदेश की कला संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए लगातार प्रयासरत रहता है।

एमओयू करवाने में विश्वविद्यालय की सह प्राध्यापिका डॉ सावित्री सिंह परिहार का विशेष योगदान 

इस अनुबंध में धरोहर संस्था की सचिव पूजा सक्सेना उपस्थित हुई साथ ही आरएनटीयू के कुलसचिव डॉ विजय सिंह, मानविकी उदारकला संकाय की अधिष्ठाता डॉ संगीता जौहरी, एचओडी हर्षा शर्मा, सहप्राध्यापिका मौसमी परिहार और अमित नेमा उपस्थित थे। वहीं एमओयू करवाने में विश्वविद्यालय की सह प्राध्यापिका डॉ सावित्री सिंह परिहार की विशेष भूमिका रही। आरएनटीयू के कुलाधिपति संतोष चौबे और कुलपति डॉ ब्रहम प्रकाश पेठिया ने प्रसन्नता व्यक्त की।

 

Anand

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

1 week ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago