भोपाल

पर्वतारोही मेघा परमार को महिला और बाल विकास विभाग ने ब्रांड एम्बेसडर के दायित्व से किया मुक्त

मध्य प्रदेश। दुनिया की सबसे ऊंची चोंटी फतह करने वाली मेघा परमार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह जिले सीहोर के इछावर की हैं।  मेघा परमार ने दुनिया की सबसे ऊंची चोंटी माउंट एवरेस्ट सहित पांच दशों की सबसे ऊंची चोंटी फतह की है। वो  मध्य प्रदेश सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर भी थीं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर होने के चलते मेघा पूरे मध्य प्रदेश में लगातार सक्रिय रहीं हैं। मेघा परमार प्रदेश में स्कूल-कॉलेज छात्राएं, युवतियां और महिलाओं के बीच खासी लोकप्रिय हैं।

बीते मंगलवार को कांग्रेस में हुईं थी शामिल

यहां बता दें कि बीते मंगलवार को ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पर्वतारोही मेघा परमार के लिए कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। Mountaineer Megha Parmar तब एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि- “प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व से प्रभावित होकर माउण्ट एवरेस्ट फतेह करने वाली मध्यप्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। कांग्रेस परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है।”

पद से हटाया

इसके बाद 10 मई 2023 को मध्य प्रदेश के महिला और बाल विकास अपर संचालक राजपाल कोर के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया ।  इसमें बताया गया कि और महिला और बाल विकास द्वारा जारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत ब्रांड एम्बेसडर/जेंडर चैम्पियंस के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके पहले जो भी ब्रांड एम्बेसडर/जेंडर चैम्पियंस बनाए गये हैं, उन्हें उनके कार्य दायित्व से तत्काल मुक्त किया जाता है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago