मध्यप्रदेश

5वीं-8वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी : सरकारी स्कूल के बच्चों ने प्राइवेट को पीछे छोड़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं-8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राजधानी भोपाल स्थित महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के सभागार में परीक्षा परिणाम घोषित किया। प्रदेश में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है । रिजल्ट ग्रेड पर आधारित है। सरकारी स्कूल के बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को पीछे छोड़ दिया। 8वीं में मदरसे के 55% बच्चे फेल हुए हैं। शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने बेहतर परफॉर्म किया है। 5वीं में ग्रामीण इलाकों के 86.58% स्टूडेंट्स पास हुए हैं, शहरों में यह आंकड़ा 72.73% है। 8वीं में ग्रामीण इलाकों से 78.96% और शहरी इलाकों से 68.83% छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

12 साल बाद प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में दोनों एग्जाम बोर्ड पैटर्न पर इस साल मार्च से अप्रैल के बीच हुए। पिछले साल बोर्ड पैटर्न पर 5वीं और 8वीं के एग्जाम सिर्फ सरकारी स्कूलों में ही हुए थे। शिक्षा का अधिकार अधिनियम में हुए संशोधन के बाद ये परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर फिर शुरू हुई हैं। 2010 में लास्ट बोर्ड था। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in पर देख सकते हैं। 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षा के परिणाम 20 मई के बाद घोषित होने की संभावना है।

24 लाख छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा

राज्य शिक्षा केंद्र के निदेशक धनराजू एस ने बताया, 2022-23 के सेशन में सरकारी, प्राइवेट स्कूल और मदरसों के 5वीं और 8वीं के छात्रों की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर हुई। 24 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। 87 हजार सरकारी, 24 हजार प्राइवेट स्कूल और 1 हजार से ज्यादा मदरसों के छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे थे।

मार्च-अप्रैल में हुई थी परीक्षा

5वीं की परीक्षा 31 मार्च और 8वीं की परीक्षा 1 अप्रैल को खत्म हुई थी। प्रदेश में 12 हजार से अधिक सेंटर बनाए गए थे। राज्य शिक्षा केंद्र के प्रवक्ता अमिताभ अनुरागी ने बताया कि पिछले साल शिक्षा का अधिकार अधिनियम में संशोधन हुआ था। किस क्लास में बोर्ड पैटर्न लागू करना है या नहीं, यह राज्यों पर छोड़ दिया गया था। मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं में बोर्ड पैटर्न लागू किया गया था। 2022 में सिर्फ सरकारी स्कूल में इसे लागू किया गया, लेकिन इस साल प्राइवेट स्कूल और मदरसों में भी बोर्ड पैटर्न पर परीक्षाएं कराई गईं।

इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

mpresults.nic.in
rskmp.in
Mpbse.nic.in
indiaresults.com

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 weeks ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago