माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। परिणाम दोपहर 12.27 बजे मंडल मुख्यालय के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित ऑडिटोरियम में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जारी किया। रिजल्ट 63.29% रहा। यह पिछले साल से अच्छा है। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप टेन में 254 स्टूडेंट आए हैं।
इंदौर के मृदुल पाल प्रदेश में टॉपर रहे। इंदौर की प्राची अग्रवाल दूसरे नंबर पर रही। तीसरे नंबर पर अनुभव गुप्ता उमरिया, अभिषेक परमार अकोदिया, उन्नति अग्रवाल टीकमगढ़, राधा साहू डाबर, सुक्षिशा कटारे और प्रिया ठाकरे रहे।
मंत्री परमार ने पास हुए छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जो असफल हुए हैं वे चिंता न करें। एक मौका और मिलेगा। कम अंक के कारण ऐसा हुआ है। अब अच्छे से मेहनत करें और रुक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षा देकर आगे बढ़ें। हम भी प्रदेश में और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का काम करेंगे।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…