मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में ‌BJP की 39 नामों की दूसरी लिस्ट जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने केंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 39 उम्मीदवारों के नाम हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्रियों में मुरैना की दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से प्रह्लाद पटेल और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से टिकट दिया गया है। भाजपा ने 17 अगस्त को जारी पहली लिस्ट में भी 39 नामों का ऐलान किया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीजेपी ने 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची

श्योपुर- दुर्गालाल विजय
मुरैना- रघुराज कंसाना
दिमनी- नरेन्द्र सिंह तोमर
लहार- अमरीश शर्मा
भितरवार- मोहन सिंह राठौर
डबरा- इमरती देवी
सेवढ़ा- प्रदीप अग्रवाल
करैरा- रमेश खटीक
राघोगढ़- हिरेन्द्र सिंह बंटी बना
देवरी- बृजबिहारी पटेरिया
राजनगर- अरविंद पटेरिया
सतना- गणेश सिंह
मैहर- श्रीकांत चतुर्वेदी
सीधी- रीति पाठक
सिंहावल- विश्वामित्र पाठक
कोतमा- दिलीप जायसवाल
जबलपुर पश्चिम- राकेश सिंह
डिंडोरी- पंकज टेकाम
निवास- फग्गन सिंह कुलस्ते
कटंगी- गौरव पारधी
नरसिंहपुर- प्रहलाद पटेल
गाडरवारा- उदयप्रताप सिंह
जुन्नारदेव- नत्थन शाह
छिंदवाड़ा- विवेक बंटी साहू
परासिया- ज्योति डहेरिया
घोंडाडोंगरी- गंगा बाई उइके
उदयपुरा- नरेन्द्र शिवाजी पटेल
खिलचीपुर- हजारी लाल दांगी
आगर- मधु गेहलोत
शाजापुर- अरुण भीमावत
भीकनगांव- नंदा ब्राम्हमणे
राजपुर- अंतर सिंह पटेल
पानसेमल- श्याम बर्डे
थांदला- कलसिंह भांवर
गंधवानी- सरदार सिंह मेड़ा
देपालपुर- मनोज पटेल
इंदौर-1- कैलाश विजयवर्गीय
नागदा-खाचरोद- तेजबहादुर सिंह
सैलाना- संगीता चारेल

4 सांसदों को टिकट, 3 विधायकों के टिकट कटे

बीजेपी 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट दिया है। 3 केंद्रीय मंत्रियों के अलावा BJP जिन चार सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ा रही है, उनमें जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह, सतना से गणेश सिंह, सीधी से रीति पाठक और गाडरवारा से उदय प्रताप सिंह के नाम शामिल हैं।

BJP ने दूसरी लिस्ट में जिन 39 सीटों पर नामों का ऐलान किया है उनमें से 36 सीटें 2018 के चुनाव में हारी हुई हैं। 3 सीटें BJP के कब्जे में हैं। इनमें मैहर से नारायण त्रिपाठी, सीधी से केदारनाथ शुक्ला और नरसिंहपुर से जालम सिंह पटेल का टिकट काटा गया है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago