प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शनिवार को मानहानि के मामले में भोपाल की जिला अदालत में पेश होना पड़ा। उनके साथ छोटे भाई कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह, विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह भी मौजूद थे। सिंह पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। यदि वे आज कोर्ट में पेश नहीं होते तो वारंट निकल सकता था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय के खिलाफ मानहानि का आरोप लगाया था। शर्मा का आरोप था कि दिग्विजय ने 4 जुलाई 2014 को इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के सामने उनके खिलाफ आरोप लगाए थे। इसमें दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि वीडी शर्मा एबीवीपी के महामंत्री रहे हैं। उनके द्वारा व्यापमं घोटाले में बिचौलिए का काम किया गया था। इससे उनकी छवि आम लोगों में धूमिल हुई है। जिला कोर्ट ने 5 दिसंबर 2022 को धारा 500 के अंतर्गत कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को यदि वे कोर्ट में पेश नहीं होते तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने वाला था। शुक्रवार को ही कोर्ट ने कड़े शब्दों में उन्हें उपस्थित होने के लिए कहा था।
कोर्ट के बाहर आते ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज मैंने इस केस में जमानत करा ली हैं। मेरे ऊपर चार राज्यों में मानहानि के केस हैं। जिनका मैं जवाब दे रहा हूं। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी, जो स्वीकार हुई थी। इसके बावजूद कई लोग ऐसे हैं, जो आरोपी हैं। उनको शिवराज सिंह चौहान सरकार ने हटाया नहीं है। सरकारी मकानों में रह रहे हैं। यह सब मिलीभगत शिवराज सिंह चौहान और उनके दलालों की है। जिन्होंने इस प्रदेश को लूटा हैं। इस मामले में भी वही लोग शामिल है, जिन्होंने व्यापमं की दलाली की हैं।
भोपाल । सेज यूनिवर्सिटी ने मीडिया शिक्षण में डॉ. संजीव गुप्ता को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक…
भोपाल। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा संचालित…
अहमदाबाद | गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आई…
अहमदाबाद । गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया।…
न्यूयॉर्क।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रों…
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और…