मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ट्रायल रन की तैयारी तेज कर दी हैं। मध्य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों शहरों में मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रायल रन शुरू करने की समय सीमा तय की गई है। इसके बाद सेंट्रल मेट्रो रेल कमिश्नर की तरफ से अनुमति मिलते ही जनता के लिए मेट्रो की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। भोपाल में मेट्रो का 30.95 किमी और इंदौर में 31.46 किमी ट्रेक प्रस्तावित हैं। इसमें से प्रथम चरण में भोपाल में 7 किमी का प्रायोरिटी कॉरीडोर बनाया जा रहा हैं। दोनों ही शहरों के लिए इस माह के अंत तक जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड ट्रैक की पहली खेप डिलिवर की जाएगी। इसके बाद एल एंड टी भोपाल में और आईएससी एंड टेक्समो इंदौर में पटिरियां डालने का काम शुरू कर देंगी। आल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी को 52 मेट्रो ट्रेन सेट के आॅर्डर दे दिये गए हैं। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सितंबर 2023 में मेट्रो का ट्रायल रन करने की समयसीमा तय कर ली हैं। इसके तीन से चार महीने बाद सेंट्रल मेट्रो रेल कमिश्नर की तरफ से सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी करते ही मेट्रो की सुविधा दोनों ही शहरों में शुरू कर दी जाएगी। मेट्रो ट्रेन की समीक्षा बैठक में तय हुई डेड लाइन। सांसद शंकर लालवानी और मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट MD मनीष सिह ने दी जानकारी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देश पर तेजी से किया जा रहा काम। 6 महीने में पूरा कर लिया जायेगा काम।
आठ रेलवे स्टेशन बन रहे यहां
इसमें सुभाष नगर से एम्स तक आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें से सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर जोन-2, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अल्कापुरी और एम्स में आठ स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें से अप्रैल तक सुभाष नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर स्टेशन के सिवल कार्य पूरी तरह तैयार हो जाएंगे
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…