Categories: देश

Viral Kerala trans couple: प्रेग्नेंट ‘पापा’ ने दिखाया अपना बेबी बंप, जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान

मां बनना एक खूबसूरत एहसास है और इसका अनुभव सिर्फ महिलाएं ही कर सकती हैं। सोचिए प्रेग्नेंट होने लगे तो क्या होगा। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है केरल में जहां ट्रांसजेंडर कपल अगले महीने दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। इतना ही नहीं प्रेग्नेंट ‘पापा’ ने अपना बेबी बंप भी दिखाया है। देश में किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति के प्रेग्नेंट होने का यह पहला मामला है। दरअसल पेशे से नर्तकी जिया पावल ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि उनके पार्टनर जहाद के गर्भ में आठ महीने का शिशु पल रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- मेरा मां बनने और उसका पिता बनने का सपना अब पूरा होने वाला है। जहाद के गर्भ में आठ महीने का भ्रूण है… हमें यह पता चला है कि भारत में किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति के गर्भधारण का यह पहला मामला है।” यह जोड़ा बीते तीन साल से साथ रह रहा है और हॉरमोन थेरेपी करा रहा था। हालांकि, जहाद पुरुष बनने वाले थे, लेकिन बच्चे की चाह में उन्होंने इस प्रक्रिया को रोक दिया। जहाद स्तन हटाने के लिए सर्जरी कराने वाले थे, लेकिन उन्होंने गर्भधारण के कारण इसे टालने का फैसला किया। पावल ने गर्भावस्था के विभिन्न चरणों में सहयोग करने के लिए अपने परिवार और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जिया का कहना है कि ट्रांस पुरुष और ट्रांस महिला बनने की हमारी प्रक्रिया जारी रहेगी मैं अभी भी हार्मोनल ट्रीटमेंट करवा रही हूं ताकि मैं एक ट्रांस महिला बन सकूं। डिलीवरी के छह महीने या एक साल के बाद जहाद भी ट्रांस पुरुष बनने का ट्रीटमेंट करवाएंगे। इन दोनों ने एक साथ रहने के लिए अपने परिवार को छोड़ दिया है। जियो कोझिकोड की रहने वाली हैं और जहाद तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं। दोनों का कहना है कि बच्चा पैदा करने का फैसला उन्होंने बहुत सोच-समझकर लिया है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago