अपनी हथेली पर मेहंदी से शादी की तारीख लिखी फिर खा लिया जहर, जानिए क्या है मामला

धर्मआस्था की नगरी उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। किराए के मकान में अपने पति के साथ रहने वाली महिला ने विवाद के बाद जहर खा लिया और ट्रेन से कटकर जान देने के लिए गोपालपुरा रेलवे पटरी के पास पहुंच गईं। महिला के मुंहबोले भाई ने जया को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जया ने अपनी हथेली पर मेहंदी से शादी की तारीख लिखने के बाद 16 जनवरी 23 की लास्ट डेट लिखा और उसके बाद जहर खा लिया। फिलहाल महिला बयान देने की स्थिती में नहीं है। इस मामले पर पुलिस नजर रखे हुए है। जया के भाई प्रिंस ने बताया कि जया यादव और आयुष गोयल 21 की 8 महीने पहले शादी हुई थी। जया ने आयुष से लव मैरिज की थी। सोमवार रात प्रिंस ने जया को गोपालपुरा रेलवे पटरी के पास से गंभीर हालत में उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रिंस ने बताया कि जया का पति पुजारी का काम करता है। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। जया ने पति आयुष को मोबाइल पर वॉयस मैसेज किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि मुझसे मिलने आ जाओ नहीं तो मैं मर जाऊंगी। आयुष ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद जया ने हथेली पर मेहंदी से शादी की तारीख लिखने के बाद 16 जनवरी 2023 की लास्ट डेट लिखकर जहर खा लिया।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago