भोपाल

MP Vidhan Sabha: विधानसभा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में नकली जेवर बांटने का मामला गूंजा

मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री  कन्यादान योजना में नकली जेवर बांटने का मुद्दा उठाया। का मामला गूंजा। इस मामले में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा करते हुए जांच की मांग की। विपक्ष की मांग को मानते हुए संसदीय कार्यमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आश्वस्त किया कि उच्च स्तरीय जांच करवा ली जाएगी।

यह मामला प्रश्नोत्तरकाल के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ विधायक सुश्री लक्ष्मी साधौ ने उठाया और कहा कि योजना के तहत गुणवत्ताहीन सामग्री का वितरण् किया जा रहा है। इसकी जांच होना चाहिए। मैंने और हितग्राहियों ने भी इसकी शिकायत की है, इसकी बावजूद कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जांच भी उन्हीं लोगों से करवाई गई जिन्होंने ये भ्रष्टाचार किया है। प्रश्न के उत्तर में पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि मामले की जांच करवाई है उसमे ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। सरकार के जवाब से असंतुष्ठ सुश्री साधौ ने कहा कि सरकार की मंत्री सुश्री मीना सिंह ने भी स्वयं इस बात को माना है।

जवाब में सुश्री मीना सिंह ने कहा कि आप लोगों की सरकार होती तो मामला उजागर ही नहीं होता है हमने माना भी और सामग्री का वितरण भी रुकवा दिया है। जवाब से असंतुष्ठ सुश्री साघौं ने कहा कि मामले की पुन: जांच प्रश्नकर्ता विधायक की मौजूदगी में करवाए। उत्तर में संसदीय कार्य मंत्री ने कहा ने कहा कि उच्च स्तरीय जांच करवा ली जाएगी। सुश्री साधौ ने कहा कि जांच में मुझे भी शामिल करवा ले, लेकिन सरकार से उन्हें ऐसा कोई आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीष गौतम ने आग्रह किया कि प्रश्नकर्ता विधायक को जांच के समय बुलवा लें।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago