भोपाल

पीपुल्स यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम ‘ऑक्टेविया 2023’ के भव्य आयोजन पर बेनी दयाल के गानों पर झूमे संगीत प्रेमी

भोपाल। रविवार की शाम पीपुल्स स्टेडियम में जैसे ही कैसे मुझे तू मिल गई…गजनी फिल्म का गीत गाते हुए बॉलीवुड के जाने-माने गायक बेनी दयाल मंच पर आए, उन्हें सुनने के लिए उपस्थित यंगस्टर्स झूम उठे। मौका था, पीपुल्स यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित स्पेशल म्यूजिकल इवनिंग ऑक्टेविया -2023 का। पीपुल्स यूनिवर्सिटी द्वारा अपने स्टूडेंट्स और सभी स्टाफ के सदस्यों के लिए लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था।
बेनी ने अपने बैंड फंक्चुएशन के साथ जैसे ही लोचा- ए-उल्फत गाने से अपने परफॉर्मेंस की शुरुआत की पूरा क्राउड दीवाना होता चला गया। इसके बाद जैसे-जैसे वे अपने गानों की प्रस्तुति देते गए, सभी का जोश भी बढ़ता गया। इस दौरान पूरा स्टेडियम म्यूजिक लवर्स से खचाखच भरा हुआ था। ‘उड़े दिल बेफिक्रे’, ‘बदतमीज दिल’ जैसे डांस नंबर्स सुनाई दिए तो माहौल और भी रंगीन और खुशनुमा हो उठा। बेनी दयाल के सुपरहिट गीतों को लाइव सुनना सभी के लिए यादगार दिन बन गया।
पीपुल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर सुरेश नारायण विजयवर्गीय का विज़न है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मनोरंजन भी अति आवश्यक है।  इसलिए उनके दिशा निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डीजे रिजु की धुनों पर झूमें युवा

इससे पहले शाम की शुरुआत बैंड परफॉर्मेंस से हुई और डीजे ने समां और बांध दिया। डीजे रिजु की धुनों पर यंगस्टर्स खूब झूमे। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ,पूर्व महापौर आलोक शर्मा, राहुल कोठारी एवं किशन सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे। इस लाइव कॉन्सर्ट में सावित्री विजयवर्गीय, ट्रस्टी पीपल्स ग्रुप, उर्मिला विजयवर्गीय, ट्रस्टी पीपल्स ग्रुप,  प्रो चांसलर पीपुल्स यूनिवर्सिटी डॉ. मेघा विजयवर्गीय, पीपुल्स ग्रुप के डायरेक्टर मयंक विश्नोई भी उपस्थित रहे।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago