भोपाल

स्पेशल असेंबली में शारदा विद्या मंदिर के बच्चों ने नवग्रहों का जीवंत चित्रण किया

भोपाल। शारदा विद्या मंदिर में आयोजित स्पेशल असेंबली में जी-2 कक्षा के नन्हे बच्चों ने अंतरिक्ष की थीम पर मनमोहक प्रस्तुति दी। सभा में सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते नवग्रहों का दृश्य बच्चों ने अपने चित्रों और परिधान के माध्यम से जीवंत कर दिखाया। बच्चों द्वारा सूरज, पृथ्वी, शुक्र, बृहस्पति, मंगल और शनि जैसे ग्रहों के चित्र धारण कर दी गई यह प्रस्तुति सभी के आकर्षण का केंद्र बनी।

विद्यालय में बच्चों के चतुर्मुखी विकास के उद्देश्य से प्रत्येक माह विशेष सभा आयोजित की जाती है, जिसमें अलग-अलग गतिविधियों के जरिये रचनात्मकता, नवाचार और जागरूकता को प्रोत्साहित किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गतिविधि के पश्चात इस बार अंतरिक्ष पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने स्वयं कागज से ग्रहों के मॉडल तैयार किए और उन्हें ग्रहों के अनुरूप रंगों से सजाया। प्रत्येक ग्रह पर उसका नाम भी अंकित किया गया। यह पूरी गतिविधि टीम वर्क पर आधारित रही, जिससे बच्चों में सहयोग, समन्वय, सेवा की भावना और उत्कृष्ट कार्य की प्रेरणा सशक्त हुई।

विद्यालय परिवार ने बच्चों की कल्पनाशीलता और प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

15 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago