खेल

National Sports Awards 2023: 26 खिलाड़ियों को अर्जुन, 5 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार ,क्रिकेट में शमी, शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप अर्जुन अवॉर्ड

National Sports Awards 2023 : राष्ट्रपति भवन में नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की जा रही। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड मिला। शमी ने घर में हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। वो टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। क्रिकेट में सिर्फ शमी को ही अर्जुन अवॉर्ड मिला है।

वहीं, स्टार शटलर सात्विक साईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पिछले साल बैडमिंटन में धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए खेल रत्न से सम्मानित किया गया। ये देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस बार कुल 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिए जाएंगे जबकि दो खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया गया है।

 

इसके अलावा पांच कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए गए हैं। इसमें रेसलिंग कोच ललित कुमार, चेस कोच आरबी रमेश, पैरा एथलेटिक्स में महावीर प्रसाद सैनी, हॉकी में शिवेंद्र सिंह और मलखंभ में गणेश प्रभाकर को ये पुरस्कार मिला है। खेल और खेलों में आजीवन उपलब्धि के लिए 3 लोगों को लाइवटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार दिया गया है।

 

इसमें मंजूषा कंवर, विनीत कुमार शर्मा और कविता सेल्वाराज शामिल हैं। मंजूषा ने 1998 के कॉमनवेल्थ गेम्स और साउथ एशियन गेम्स में बैडमिंटन इवेंट में पदक जीते थे। विनीत कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स के हॉकी इवेंट में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वो ओलंपिक खेलने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। उन्हें भी ध्यानचंद पुरस्कार लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया गया है। उनके अलावा कबड्डी प्लेयर कविता सेल्वाराज ने एशियाई गेम्स और एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में भी मेडल जीते हैं।

इन खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023

नाम खेल
चिराग शेट्टी बैडमिंटन
सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी बैडमिंटन

 

अर्जुन अवॉर्ड 2023

नाम खेल
ओजस प्रवीण दवताले आर्चरी
अदिति गोपीचंद स्वामी आर्चरी
श्रीशंकर एम एथलेटिक्स
पारुल चौधरी एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन बॉक्सिंग
आर वैशाली शतरंज
मोहम्मद शमी क्रिकेट
अनुष अग्रवाल घुड़सवारी
दिव्यकृति सिंह घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक हॉकी
सुशीला चानू हॉकी
पवन कुमार कबड्डी
रीतू नेगी कबड्डी
नसरीन खो-खो
पिंकी लॉन बॉल
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग
ईशा सिंह शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह संधू स्क्वैश
अयहिका मुखर्जी टेबल टेनिस
सुनील कुमार कुश्ती
अंतिम कुश्ती
रोशिबिना देवी वुशु
शीतल देवी पैरा आर्चरी
अजय कुमार रेड्डी ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव पैरा कैनोइंग

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

15 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago