भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार राज्य शासन ने स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन कर दिया है। इस संबंध में सोमवार देर शाम आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशानुसार आगामी 20 जनवरी तक के लिए स्कूल खुलने की नई समय-सीमा निर्धारित की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय, जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं, वे प्रात: 10 बजे से संचालित होंगे। दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय स्कूल भी प्रात: 10 बजे से ही संचालित होंगे। ऐसे विद्यालय, जो प्रात: 10:30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी अनुसार होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…