मध्यप्रदेश

उज्जैन में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड : एक साथ प्रज्जवलित हुए 18 लाख 82 हजार 229 दीये

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर एक साथ सबसे ज्यादा दीपक जलाने का नया विश्व रिकार्ड बना है । रिकार्ड बनते ही रामघाट पर आतिशबाजी की गई।गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अयोध्या की तर्ज पर मोक्षदायिनी शिप्रा के घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन के शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव मनाए जाने घोषणा की थी। जिसके बाद महाशिवरात्रि पर यहां पर एक साथ 18 लाख 82 हजार 229 दीये जलाए गए। वहीं पूरे शहर मे 21 लाख दीपक जलाए गए. इस दौरान स्वयंसेवक ने दीयों में तेल बाती लगाने का काम किया।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाकर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव की शुरूआत की। इसके बाद सायरन बजा और स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू कर दिया। यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 5 सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। जिन्होंने 5 ड्रोन से निगरानी की है।जहां केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, दत्त अखाड़ा घाट, रामघाट, भूखी माता घाट तक लोगों की भीड़ जमा रही। इस अलौकिक और विहंगम नजारे को देखने के लिए सीएम शिवराज सिंह, उनकी पत्नी साधना सिंह और मंत्री मोहन यादव ने नौका विहार किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवंतिकावासियों ने जन-भागीदारी का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। जन-भागीदारी से यह विश्व रिकार्ड बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महाकाल उज्जैन नगरी पर कृपा की वर्षा करें, सभी सुखी हों, सभी निरोग हों और सबका कल्याण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी वैभवशाली, सम्पन्न व शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करने में संलग्न हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक शक्तिशाली एवं गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश भी शक्तिशाली प्रदेश बनेगा।

18 लाख 82 हजार 229 दीये  प्रज्वलित हो उठे

शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम में आज रामघाट पर दीप प्रज्वलन का कार्य शाम 7 बजे से प्रारम्भ हुआ। एकसाथ 18 लाख 82 हजार 229 दीये प्रज्वलित हो उठे। रात्रि 8 बजे ड्रोन कैमरे से दीयों की गिनती की गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की तरफ से आये श्री स्वप्निल डंगरीकर एवं निश्चल बारोट ने मंच से घोषणा की कि आज उज्जैन में विभिन्न घाटों पर 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्वलित हुए। उन्होंने विश्व रिकार्ड का सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ नौका पर बैठकर रामघाट से भूखीमाता तक लगाये गये दीपों की अदभुत छटा का अवलोकन किया। घाटों की रोशनी बन्द कर दी गई और दीपों की रोशनी से शिप्रा तट नहा उठा। इस अवसर पर लेजर शो का भी प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व शिव ज्योति अर्पणम का टाइटल सांग लांच किया गया, जिसे शुभांगी दवे ने स्वर दिया था।

nobleexpress

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

1 week ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago