भोपाल। भोपाल के RKMP रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। प्रदेश से गुजर रही झेलम एक्सप्रेस में बम मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद ट्रेन को आरपीएफ व जीआरपी द्वारा सर्च किया गया, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। इस मामले में झेलम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री को RPF ने अरेस्ट भी किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 7 साल पहले भी झेलम एक्सप्रेस में बम मिलने की सूचना मिली थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे झेलम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। जिसके बाद ट्रेन को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर रोक कर सर्चिंग की गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। बम स्क्वायड दस्ते और पुलिस ने सर्चिंग के बाद झेलम एक्सप्रेस को रवाना कर दिया। ट्रेन में सफर कर रहे एक पैसेंजर ने ही पुलिस को बम होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने बम की सूचना देने वाले को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
आरपीएफ कमांडेंट प्रशांत यादव के मुताबिक, बम की सूचना देने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार नजर आ रहा है, हालांकि पूछताछ के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…