भोपाल। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनएचडीसी लिमिटेड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया । निगम मुख्यालय भोपाल में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में निगम के प्रबंध निदेशक वी. के. सिन्हा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस अवसर पर प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों की देख रेख में दैनिक जीवन में अति उपयोगी योग तथा प्राणायामों का अभ्यास कराया गया ।
अतिथि योगाचार्यों ने योग के महत्व का बताते हुए कहा, इसके माध्यम से व्यक्ति और समाज को आरोग्य रखा जा सकता हैं । दैनिक जीवन मे तनाव को कम करने मे मदद मिलती है, नकारात्मक विचारों को नियंत्रित किया जा सकता है । योग अभ्यास के दौरान योगाचार्यों ने विभिन्न सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम तथा मुद्राओं का अभ्यास कराया तथा होने वोले लाभों की जानकारी दी ।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक वी के सिन्हा ने सभी को योग शपथ दिलाई और योग को अपनी जीवन चर्या में शामिल करने की अपील की । श्री सिन्हा ने बताया कि नियमित योग व प्राणायाम करने से गर्दन, कंधे औरे रीढ़ में अकड़न जैसी स्वास्थ्य समस्याओं सहित श्वास संबंधी रोग तथा मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है । ।
वर्तमान में एनएचडीसी लिमिटेड के दो पावर स्टेशन इंदिरा सागर पावर स्टेशन (1000 मेगावाट) तथा ओंकारेश्वर पावर स्टेशन (520मेगावाट) प्रदेश के खंडवा जिले में परिचालन में है । यहां से उत्पादित100 प्रतिशत विद्युत मध्य प्रदेश को आपूर्ति की जाती है ।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…