मध्यप्रदेश

एनएचडीसी को 525 मेगावाट का पम्प स्टोरेज पावर प्रोजेक्ट आवंटित

भोपाल। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा एनएचडीसी को 525 मेगावाट का पम्प स्टोरेज पावर प्रोजेक्ट बनाये जाने के लिए आवंटित किया गया है। इस पम्प स्टोरेज पावर प्रोजेक्ट का निर्माण इंदिरा सागर परियोजना के मौजूदा जलाशयों (इंदिरा सागर एवं ओंकारेश्वर) का उपयोग करके बनाया जाएगा ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

प्रदेश की बढ़ती हुई पीक आवर्स डिमांड की आवश्यकता को देखते हुए 525 मेगावाट का पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट इंदिरा सागर के पास एनएचडीसी द्वारा निर्माण किया जाएगा। इस पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट के माध्यम से बढ़ती हुई नवीकरणीय ऊर्जा के कारण पीक आवर्स (सुबह एवं शाम) में प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकेगी । इस पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट के द्वारा 1226.93 मिलियन यूनिट का उत्पादन पीक आवर्स में किया जाएगा । इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 4,200 करोड़ रूपए होगी ।

 

वर्तमान में एनएचडीसी लिमिटेड के दो पावर स्टेशन इंदिरा सागर पावर स्टेशन (1000 मेगावाट) तथा ओंकारेश्वर पावर स्टेशन (520 मेगावाट) प्रदेश के खंडवा जिले में परिचालन में है । यहां से उत्पादित 100 प्रतिशत विद्युत मध्य प्रदेश को आपूर्ति की जाती है। एनएचडीसी अब नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के तहत् प्रदेश के सोलर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स के निर्माण के माध्यम से हरित ऊर्जा उत्पादन से प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने में संकल्पित है, जिसके तहत् प्रदेश के ऐतिहासिक शहर सांची में 8 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट तथा ओंकारेश्वर जलाशय पर 88 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago