भोपाल। रायसेन रोड एलएनसीटी कॉलेज में युवाओं ने एंटरप्रिन्योर स्किल्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एलएनसीटी ग्रुप्स ऑफ कॉलेज की ओर से 3 जून को एक दिवसीय युथ एंटरप्रिन्योर कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव का आयोजन कॉलेज के एमबीए विभाग द्वारा किया गया जिसका उद्देश्य उद्यमशीलता की भावना के वातावरण को बढ़ावा देना और अगली पीढ़ी के बिजनेस लीडर्स को प्रेरित करना है।
इस कॉन्क्लेव में भोपाल समेत सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के व्यवसाय के क्षेत्र की प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुई और छात्रों से अपनी व्यक्तिगत कहानियों, चुनौतियों और अपनी उद्यमशीलता की यात्रा से सीखे गए पाठों को साझा किया । इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमुख उद्यमशीलता के विषयों पर विभिन्न दृष्टिकोणों का पता लगाने का अवसर भी मिला एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. अनुपम चौकसे ने कहा कि 21वीं शताब्दी में स्किल्स को देखते हुए स्टूडेंडस को वह पढ़ाई करनी चाहिए जोकि उनके प्रोफेशनल जीवन में काम आए और साथ ही जो इंडस्ट्री की डिमांड हो।
वहीं कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया छात्रों को म्यूजिक और स्टैंड अप कॉमेडी जैसे इवेंट्स में शामिल होने का मौका मिला।