भोपाल

एसबीआई लेडीज़ क्लब ने राहगीरों को नींबू-पानी और लस्सी का किया वितरण

भोपाल। एसबीआई लेडीज़ क्लब अपने सामाजिक सरोकारों के प्रति हमेशा ही सजग रही है और अपने कार्यकलापों के द्वारा समाज के हर तबके और जरूरतमंद को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग प्रदान करने में हमेशा तत्पर रहती है।Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इन्हीं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के चलते एसबीआई लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष श्रीमती आशा मिश्रा के नेतृत्व में चार इमली स्थित एसबीआई अधिकारी आवासीय कालोनी एवं हनुमान मंदिर के मुख्य सड़क मार्ग पर आने जाने वाले सभी लोगों और वाहन चालकों को शीतल जल, नींबू-पानी एवं लस्सी का वितरण किया गया। दोपहर में गर्मी की तीव्रता को मद्देनजर रख कर महिला क्लब द्वारा यह आयोजन किया गया जिसमें सभी राहगीरों एवं आने-जाने वाले वाहनचालकों ने अपनी प्यास बुझाते हुए क्लब सदस्यों द्वारा संचालित इस अनूठे प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
इस पुनीत कार्य में एसबीआई लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष श्रीमती आशा मिश्रा, उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन तड़ागी, श्रीमती नीतू प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago