भोपाल। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनएचडीसी लिमिटेड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया । निगम मुख्यालय भोपाल में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में निगम के प्रबंध निदेशक वी. के. सिन्हा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस अवसर पर प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों की देख रेख में दैनिक जीवन में अति उपयोगी योग तथा प्राणायामों का अभ्यास कराया गया ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अतिथि योगाचार्यों ने योग के महत्व का बताते हुए कहा, इसके माध्यम से व्यक्ति और समाज को आरोग्य रखा जा सकता हैं । दैनिक जीवन मे तनाव को कम करने मे मदद मिलती है, नकारात्मक विचारों को नियंत्रित किया जा सकता है । योग अभ्यास के दौरान योगाचार्यों ने विभिन्न सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम तथा मुद्राओं का अभ्यास कराया तथा होने वोले लाभों की जानकारी दी ।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक वी के सिन्हा ने सभी को योग शपथ दिलाई और योग को अपनी जीवन चर्या में शामिल करने की अपील की । श्री सिन्हा ने बताया कि नियमित योग व प्राणायाम करने से गर्दन, कंधे औरे रीढ़ में अकड़न जैसी स्वास्थ्य समस्याओं सहित श्वास संबंधी रोग तथा मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है । ।
वर्तमान में एनएचडीसी लिमिटेड के दो पावर स्टेशन इंदिरा सागर पावर स्टेशन (1000 मेगावाट) तथा ओंकारेश्वर पावर स्टेशन (520मेगावाट) प्रदेश के खंडवा जिले में परिचालन में है । यहां से उत्पादित100 प्रतिशत विद्युत मध्य प्रदेश को आपूर्ति की जाती है ।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…