भोपाल । एनएचडीसी द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के तहत प्रबंध निदेशक वी के सिन्हा ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ स्मार्ट सिटी पार्क, भोपाल में पौधारोपण किया । इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को निगम के सांची सोलर प्रोजेक्ट के प्रगति की जानकारी भी दी गई ।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ नर्मदा हाइड्रोइलेक्ट्रिकल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एन.एच.डी.सी.) के प्रबंध निदेशक विजय कुमार सिन्हा ने पौधे रोपे। एन.एच.डी.सी. द्वारा जल विद्युत ऊर्जा के साथ नवकरणीय तथा हरित ऊर्जा के क्षेत्र में संचालित गतिविधियों में वर्तमान में साँची तथा ओंकारेश्वर में सौर ऊर्जा इकाइयाँ स्थापित की जा रही हैं। इस पहल से प्रदेश को प्रदूषणमुक्त सस्ती बिजली निरंतर उपलब्ध हो सकेगी। पौध-रोपण में एन.एच.डी.सी. के अधिकारी भी शामिल हुए।
विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 16 मई से 31 मई 2023 तक एनएचडीसी निगम मुख्यालय, भोपाल एवं परियोजनाओं मे स्वच्छता पखवाड़ा 2023 का आयोजन किया जा रहा है । इसके लिए दैनिक आधार पर जनभागेदारी के साथ स्वच्छता एक्शन प्लान के अनुरूप गतिविधियां आयोजित की जा रही है ।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…