भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान के साथ एन.एच.डी.सी. के अधिकारियों ने किया पौध-रोपण

भोपाल । एनएचडीसी द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के तहत प्रबंध निदेशक वी के सिन्हा ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के साथ स्मार्ट सिटी पार्क, भोपाल में पौधारोपण किया । इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को निगम के सांची सोलर प्रोजेक्ट के प्रगति की जानकारी भी दी गई ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री चौहान के साथ नर्मदा हाइड्रोइलेक्ट्रिकल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एन.एच.डी.सी.) के प्रबंध निदेशक विजय कुमार सिन्हा ने पौधे रोपे। एन.एच.डी.सी. द्वारा जल विद्युत ऊर्जा के साथ नवकरणीय तथा हरित ऊर्जा के क्षेत्र में संचालित गतिविधियों में वर्तमान में साँची तथा ओंकारेश्वर में सौर ऊर्जा इकाइयाँ स्थापित की जा रही हैं। इस पहल से प्रदेश को प्रदूषणमुक्त सस्ती बिजली निरंतर उपलब्ध हो सकेगी। पौध-रोपण में एन.एच.डी.सी. के अधिकारी भी शामिल हुए।

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 16 मई से 31 मई 2023 तक एनएचडीसी निगम मुख्यालय, भोपाल एवं परियोजनाओं मे स्वच्छता पखवाड़ा 2023 का आयोजन किया जा रहा है । इसके लिए दैनिक आधार पर जनभागेदारी के साथ स्वच्छता एक्शन प्लान के अनुरूप गतिविधियां आयोजित की जा रही है ।

 

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago