Categories: देश

दाऊद के नाम से नितिन गडकरी को जान से मारने की मिली धमकी

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। गडकरी के नागपुर कार्यालय में फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। किसी ने दो-तीन बार कॉल किया। ये धमकी दाऊद के नाम पर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक धमकी वाले फोन आज सुबह 11.30 से 12.30 AM  बजे के बीच आए। धमकी के बाद नितिन गडकरी के नागपुर कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नागपुर पुलिस अलर्ट हो गई है और जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय के बाहर चार फोन नंबर प्रदर्शित किए हुए हैं। इन्हीं नंबरों पर सुबह से तीन बार फोन आ चुके हैं। तीन बार धमकी की कॉल आने के बाद गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  इस समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गडकरी के कार्यालय में पहुंचे हैं और जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया धमकी मिलने के बाद गडकरी के ऑफिस और आवास के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago