Categories: देश

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस पार्टी के सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन

जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का शनिवार को निधन हो गया। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। इसी दौरान फगवाड़ा के नजदीक भाटिया गांव के पास उन्हें हार्ट अटैक आया। चौधरी को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका देहांत हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

राहुल गांधी ने शनिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दो बार सांसद रहे 76 वर्षीय चौधरी को परिश्रमी नेता तथा कांग्रेस का मजबूत स्तंभ बताया। राहुल  गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। वह जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मजबूत स्तंभ थे जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

 

 

चौधरी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से आज निधन हो गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि दो बार सांसद रहे चौधरी जलंधर के फिल्लौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे। यात्रा में मौजूद रहे बाजवा ने बताया कि चौधरी को एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

 

संतोख चौधरी के निधन पर पंजाब के नेताओं ने शोक जताया है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एलान किया कि रविवार सुबह 11 बजे के बाद यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी ने कहा कि संतोख चौधरी के अंतिम संस्कार के बाद यात्रा शुरू होगी।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago