केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। गडकरी के नागपुर कार्यालय में फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। किसी ने दो-तीन बार कॉल किया। ये धमकी दाऊद के नाम पर दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के मुताबिक धमकी वाले फोन आज सुबह 11.30 से 12.30 AM बजे के बीच आए। धमकी के बाद नितिन गडकरी के नागपुर कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नागपुर पुलिस अलर्ट हो गई है और जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय के बाहर चार फोन नंबर प्रदर्शित किए हुए हैं। इन्हीं नंबरों पर सुबह से तीन बार फोन आ चुके हैं। तीन बार धमकी की कॉल आने के बाद गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गडकरी के कार्यालय में पहुंचे हैं और जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया धमकी मिलने के बाद गडकरी के ऑफिस और आवास के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…