मध्यप्रदेश ‎विधानसभा में शिवराज सरकार के खिलाफ अ‎‎विश्वास प्रस्ताव ध्व‎निमत से ‎गिरा

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। स्पीकर गिरीश गौतम ने इसे मंजूरी दी। वर्ष 2011 के बाद शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ ये पहला अविश्वास प्रस्ताव था। कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि उन्होंने 300 पॉइंट्स जुटाए हैं और चर्चा के लिए 51 बिंदुओं का चयन किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है, जिससे एक बार फिर मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र तय वक्त से पहले खत्म हो गया, आज सत्र का चौथा दिन था, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से नामंजूर होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने दिया जवाब
आज सदन में चर्चा की शुरू से लेकर अंत तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई। करीब ढाई घंटे चली बहस में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में नई शराब नीति, पेसा एक्ट, किसानों के लिए लागू योजनाएं, शिक्षा नीति, सीएम राइज स्कूल, मेडिकल कॉलेज में हिंदी भाषा में पढ़ाई, मुख्मयंत्री स्वरोजगार योजना, आगामा प्रवासी भारतीय सम्मेलन, औद्योगिक निवेश, रोजगार, नक्सल विरोध अभियान, बच्चियों के लिए सुरक्षा कानून, धर्मांतरण, भूमाफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान सहित कई मुद्दों पर जवाब दिया। उन्होने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में स्वस्थ बहस होनी चाहिए।

इस दौरान कांग्रेस को घेरते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एक दूसरे पर ही अविश्वास है। वे हमपर सरकार तोड़ने का आरोप लगाते हैं, लेकिन सरकार हमने नहीं तोड़ी। सरकार हमने नहीं गिराई सरकार आपके अहंकार ने गिराई। हमें तोड़नी होती तो हम बनने ही नहीं देते। मैंने इंतजार नहीं किया सीधे अपना इस्तीफा दे दिया। अगर हमारी नीयत सत्ता में बने रहने की होती तो हम सत्ता में ही बने रहते। उन्होने कहा कि 15 साल बाद आई कांग्रेस सरकार से मुझे उम्मीद थी, लेकिन वो खरी नहीं उतरी।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago