मध्यप्रदेश

नोबल हॉस्पिटल ने पुलिस कर्मचारी और उनके परिवार के लिए लगाया निःशुल्क हृदय जाँच एवं स्वास्थ्य शिविर

भोपाल। राजधानी के मिसरोद स्थित नोबल ग्रुप के अंर्तगत संचालित नोबल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, भोपाल द्वारा राजधानी के सम्मानित पुलिस कर्मचारी एवं उनके आश्रित परिवार के लिए निःशुल्क हृदय रोग एवं वेरीकोज वेंस पर व्याख्यान शिविर का आयोजन गोविन्दपुरा थाना परिसर में रविवार को किया गया। शिविर के संयोजक एवं नोबल ग्रुप के प्रबंधक दिग्विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि शिविर प्रातः दस बजे से शाम चार बजे तक लगाया गया जिसमें सम्मानित पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवार के लोगों ने बढ़ चढ़कर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया। भोपाल के जाने माने डॉ. अगम्य सक्सेना इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट के द्वारा वेरिकोज वेंस पर व्याख्यान किया गया। शिविर में, हृदय की ईको जांच, ई.सी.जी, ब्लड शुगर, डाइट चार्ट व निशुल्क जाँच कर परामर्श दिया गया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिविर में भोपाल जोन 2 की पुलिस उपायुक्त श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महावीर मुजाल्दे, एसीपी डॉ. रजनीश कश्यप,टीआई गोविंदपुरा अवधेश सिंह तोमर, टीआई मिसरोद मनीष राज भदौरिया, टीआई शैलेश मिश्रा कटारा हिल्स, टी आई महेश लिल्हारे अयोध्या नगर, टीआई रोशनलाल भारती अवधपुरी, टीआई जयहिंद शर्मा एम पी नगर, टीआई सुरेश फाल्के अरेरा हिल्स एवं निरीक्षक रासबिहारी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार को लाभान्वित करना

नोबल हॉस्पिटल से कार्यक्रम में सुरेश कुमार और प्रबंधक दिग्विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मानित पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार को लाभान्वित करना था। पुलिस बल समाज के प्रति कार्य करते हुए अपने स्वाथ्य की देखभाल नहीं कर पाते हैं। जिससे समय रहते आने वाले स्वास्थ्य जोखिमों से उनका बचाव किया जा सके।

नोबल हॉस्पिटल से डॉक्टर सतीश रामटेके हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ अगम्य सक्सेना इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट, डॉ ज्ञानेंद्र निखार कार्डियो फिजिशियन, श्री सुरेश कुमार एच आर, डॉ मयंक शर्मा,नर्सिंग सुप्रीडेंट महेश मुरली जी, डॉ शीतल राउत, डाइटिशियन दीपाली मिश्रा, विनोद शर्मा, विवेक शिवहरे, ज्योति पाटणकर, दीपा पवार, गीता डांगे, समीर खान, उर्वशी सोनरे एवं पुलिस के समस्त कर्मचारी उपस्थिति रहे।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 weeks ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago