मध्यप्रदेश

MP के स्टेट हाईवे में भी अब फास्टैग होगा अनिवार्य, कैश पेमेंट में दोगुना देना होगा टोल

मध्यप्रदेश के स्टेट हाईवे पर भी अब नेशनल हाईवे जैसा नियम लागू होगा। इसके तहत यदि आपके वाहन में फास्टैग नहीं है और कैश पेमेंट कर रहे हैं तो आपको दोगुना टोल चुकाना पड़ेगा। दरअसल, मप्र रोड डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन अब इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) की गाइडलाइन फॉलाे करेगा। नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा में फास्टैग नहीं होने की स्थिति में चालक को दोगुना चार्ज देना पड़ता है। इसी तरह की व्यवस्था एमपी के टोल प्लाजा में भी लागू होगी। अभी राज्य के टोल प्लाजा में फास्टैग नहीं होने की स्थिति में उतनी ही राशि कैश पेमेंट में ली जाती है। किंतु नई व्यवस्था के तहत वाहनों में फास्टैग नहीं होने पर वाहन चालकों को दोगुनी राशि जमा करनी होगी। जहां का टोला 50 रुपए लगता है वहां कैश पेमेंट देने पर 100 रुपए चार्ज देना पड़ेगा।

नेशनल हाईवे में लगता है डबल चार्ज
गौरतलब है कि नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा में फास्टैग न होने की दशा में वाहन चालक को दोगुना चार्ज देना पड़ता है। ऐसी ही व्यवस्था राज्य के टोल प्लाजा पर भी लागू होगी। फास्टैग की व्यवस्था इसलिए शुरू की गई थी ताकि टोल प्लाजा पर वाहनो की लंबी कतार न लगें। यात्री अपने गंतव्य तक जल्द पहुंचें।सितम्बर महीने से लागू होगी व्यवस्था एमपी के स्टेट हाईवे में अब नेशनल हाईवे जैसे नियम लागू होंगे। आगामी सितम्बर माह से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। वाहनों में फास्टैग नहीं होने पर कैश पेमेंट में दोगुनी राशि जमा करनी पड़ेगी। फास्टैग के लिए अब केवायसी अपडेट भी हो रहा है। इससे संबंधित व्यक्ति की पूरी जानकारी भी उपलब्ध रहती है। अधिकारियों का कहना है कि फास्टैग से वाहनों की ट्रेसिंग और उनके आने-जाने का रिकार्ड भी उपलब्ध रहता है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago