देश

पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम बोले- ‘विपक्ष के किसी नेता ने दिया होता तो उसे देशद्रोही घोषित कर दिया जाता

नईदिल्लीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस’ (I.N.D.I.A.) पर तीखा तंज कसते हुए विपक्ष को जवाब दिया है।  पीएम मोदी के इस बयान के बाद एक बार फिर से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।  उनके बयान पर कांग्रेस (Congress) नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod)  और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने प्रतिक्रिया दी है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “INDIA को “इंडियन”, मुजाहिदीन से जोड़ना बेहद “दुर्भाग्यपूर्ण” है। अगर ये बयान “विपक्ष” के किसी नेता ने दिया होता तो उसे “देश द्रोही” घोषित कर दिया जाता। ” वहीं सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री पर को टिप्पणी नहीं करूंगी, मैं उनके कुर्सी की इज्जत करती हूं।  उनकी पार्टी द्वारा और उनके द्वारा जितने भी भाषण दिए गए हैं 2014 से लेकर आज तक उसमें सभी जवाब मिल जाएंगे। “

क्या बोले पीएम मोदी?

दरअसल, मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के बने ‘इंडिया’ गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये पूरा विपक्ष दिशाहीन है।  I.N.D.I.A. ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा है।  इंडियन मुजाहिद्दीन और पीएफआई के नाम में भी इंडिया का नाम आता है।  केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी की बैठक में कहा कि विपक्ष के व्यवहार से लगता है कि उसने लंबे समय तक विपक्ष में बने रहने का फैसला कर लिया है। ”

पीएम मोदी के इस बयान से बाद बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “विपक्ष मान चुका है कि उन्हें सत्ता में नहीं आना।  पीएम ने एक टिप्पणी की है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस अंग्रेज ने बनाया था. ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाया था। आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं, इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं। ”

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “1885 में कांग्रेस का गठन हुआ तो अंग्रेजों ने किया। हमने पीपुल्स फ्रंट को बैन किया वो भी खुद को इंडिया कहते हैं।  आज के समय में इंडिया का नाम जोड़ने का जो फैशन है वह अर्बन-नक्सलवाद से संबंधित है वे खुद को वैध करने के लिए इंडिया नाम जोड़ देते हैं और यह सभी अर्बन नक्सलवादी हैं। ”

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago