देश

चार क़ानून कांग्रेस ने बनाये पाँचवाँ राइट टू सोशल सिक्योरिटी का कानून बनाये मोदी सरकार-अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक जयपुर में प्रेस वार्ता  में  कहा कि मुझे अफसोस है मणिपुर जल रहा है। 150- 200 लोग मारे गए, किसी को पता नहीं 500, 1000 भी मर गए होंगे। वहां का मुख्यमंत्री कह रहा है आप तो एक घटना की बात कह रहे हो, ऐसी 100 से अधिक घटना में राज्य के अंदर हो चुकी है और 1000 एफआईआर हो चुकी। अब तो 3000-4000 FIR हो चुकी है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने ब्रीफ किया और उन्होंने दुख प्रकट किया और कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मणिपुर के मुख्यमंत्री को मैं कहना चाहूंगा कि आप शांति बनाए रखें । यह प्रधानमंत्री की राजस्थान के स्वाभिमान पर चोट है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1 40 करोड़ जनता को शर्मसार होना पड़ रहा है मोदी सरकार के कारनामो से

गहलोत बोले- पीएम कहते हैं 140 करोड़ जनता को शर्मसार होना पड़ रहा है। 140 करोड़ जनता को शर्मसार होना पड़ रहा है आपके सरकार के कारनामों से। आप के मंत्री और उनके बारे में कहना चाहूंगा, गृहमंत्री ने एक बार मणिपुर में दौरा किया और प्रेसवार्ता कर  चंद सेकेंड में अपनी बात खत्म कर दी। जबकि पीएमओ में मीटिंग बुलानी चाहिए थी।

मनमोहन सिंह ने 4 कानून बनाये, 5वां कानून  -राइट टू सोशल सिक्योरिटी का मोदी सरकार बनाये

गहलोत बोले- राइट टू इनफार्मेशन की शुरूआत राजस्थान से हुई, राइट टू हेल्थ ही बना है। ये दूसरा कानून हमने बनाया, तीसरा कानून राइट टू इनकम भी राजस्थान बना रहा है। गहलोत ने कहा- पीएम को हमने पत्र लिखा है कि मनमोहन सिंह ने 4 कानून बनाये, 5वां कानून आप बनाओ-राइट टू सोशल सिक्योरिटी

बीजेपी के नेता लगातार रटा-रटाया आरोप लगाते हैं

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी के नेता लगातार रटा-रटाया आरोप हमारी सरकार पर लगाते हैं, कि यहां महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है। एनसीआरबी के आंकड़े हमारे पास भी हैं, उसको घुमा फिराकर झूठ भाजपा नेता बताते हैं। जो हमने नवाचार किए उसकी बात नहीं करते, नहीं सहेगा राजस्थान नाम रख दिया। इतना निकम्मापन क्यों दिखाया बीजेपी ने, साढ़े 4 साल में कोई इश्यू ही बना पाए।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago